काशीपुर, जून 28 -- बाजपुर, संवाददाता। शनिवार को दिल्ली से साइबर सेल पुलिस बाजपुर पहुंची। यहां पर पुलिस ने दो लोगों को बुलाकर पूछताछ की। बताया जा रहा कि पुलिस की टीम दिल्ली में हुई करीब 45 लाख की साइबर ठगी के मामले में यहां पहुंची थी। दिल्ली साइबर सेल की सब इंस्पेक्टर अंजू के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम शनिवार को कोतवाली पहुंची। टीम ने साइबर ठगी के मामले में दो लोगों को कोतवाली में बुलाकर पूछताछ की। इस दौरान टीम ने दोनों लोगों को नोटिस जारी किए। इसके बाद टीम दिल्ली के लिए रवाना हो गई। कोतवाली पुलिस ने बताया कि साइबर ठगी के मामले में जांच को लेकर दिल्ली की साइबर पुलिस बाजपुर कोतवाली पहुंची थी, जिनके द्वारा अलग-अलग स्थान पर जाकर लोगों से पूछताछ की गई है। इसके बाद टीम वापस लौट गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.