शामली, अक्टूबर 5 -- थानाभवन विधानसभा क्षेत्र के गंदेवडा संगम स्थल तक श्रद्धालुओं की आवश्यकताओं को देखते हुए सहारनपुर रोड से संगम तक सड़क के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए 18 करोड़ 19 लाख 93 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की है। अब जल्द ही सहारनपुर-दिल्ली हाईवे से पर्यटन स्थल संगम तट पर जाने में श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। सनद रहे की पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के प्रयासों से शामली जनपद के संगम घाट को बड़ा पर्यटन स्थल यानी मिनी हरिद्वार के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार लगातार यहां विकास कार्य कर रही है। यहां पर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से एक सुंदर घाट, गेस्ट हाउस पुल का चौड़ीकरण हो चुका है व इसके साथ ही शामली से संगम तक सड़क का चौड़ीकरण हुआ है। जिससे कि श्रद्धालुओं को संगम स्थल तक जाने के लिए सुगमता होती है। पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.