गाज़ियाबाद, दिसम्बर 5 -- लोनी। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में दिल्ली सहारनपुर रोड स्थित जौहरी एनक्लेव मेट्रो स्टेशन के नीचे गुरुवार दोपहर अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पहचान के प्रयास में जुटी है। दिल्ली-सहारनपुर रोड स्थित जौहरी एनक्लेव मेट्रो स्टेशन के नीचे करीब 55 वर्षीय व्यक्ति को पड़ा देख राहगीरों ने 108 नंबर पर सूचना दी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस व्यक्ति को संयुक्त अस्पताल लेकर पहुंची। चिकित्सक ने जांच के बाद व्यक्ति को मृत घोषित कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के काफी प्रयास किये। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि मृतक के फोटो दिल्ली व आसपास के जनपदों के थानों में भेजे गये है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.