आगरा, जून 25 -- रेलवे ने गुरु पूर्णिमा पर्व पर तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 04004/04003 दिल्ली सराय रोहल्ला-अशोक नगर-दिल्ली सराय रोहिल्ला आरक्षित स्पेशल ट्रेन की घोषणा की है। ट्रेन दिल्ली सराय रोहिल्ला से सात जुलाई को और अशोक नगर से 11 जुलाई को चलेगी। ट्रेन दिल्ली सराय रोहिल्ला से दोपहर 12.15 बजे चलकर शाम 4.30 बजे आगरा कैंट और मंगलवार सुबह चार बजे अशोक नगर पहुंचेगी। ट्रेन अशोक नगर से शुक्रवार शाम 5.30 बजे चलकर शनिवार सुबह 2.35 बजे आगरा कैंट व सुबह सात बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचेगी। ट्रेन में एक थर्ड एसी, दो स्लीपर और 19 जनरल कोच होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.