नई दिल्ली, मई 31 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली की भाजपा सरकार की ओर से जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के बाहर आप से जुड़ी महिलाओं ने शनिवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने दिल्ली सरकार से मांग की कि उन्हें प्रतिमाह 2500 रुपये दिए जाएं जिसका वादा चुनाव में भाजपा ने किया था। जेएलएन स्टेडियम में शनिवार को भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में आप से जुड़ी महिलाओं ने घुसने का प्रयास किया। 2500 रुपये की मांग के पोस्टर एवं तख्ती लिए महिलाएं यहां प्रदर्शन करने पहुंचीं। उन्होंने भाजपा सरकार एवं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के खिलाफ नारेबाजी की। आप महिला विंग की अध्यक्ष सारिका चौधरी सहित यहां प्रदर्शन कर रही महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सारिका ने कहा कि दिल्ली में अब महिलाएं अपना हक भी नहीं मांग सकतीं। अग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.