नई दिल्ली, जुलाई 23 -- दिल्ली शहर को बाढ़ से बचाने और शहर के बाढ़ प्रबंधन को मजबूत बनाने के लिए रेखा गुप्ता सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। इसके तहत वह हरियाणा सरकार से यमुना नदी पर स्थित ITO बैराज का नियंत्रण मांगेगी। इस बारे में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार इसके लिए हरियाणा सरकार से औपचारिक अनुरोध करेगी। दरअसल सरकार ऐसा इसलिए करने जा रही है, क्योंकि साल 2023 में जब बैराज के आसपास स्थित शहर के इलाकों में बाढ़ आई थी, तो बैराज के कई गेटों के खराब होने को ही इसके लिए प्रमुख रूप से जिम्मेदार माना गया था। खास बात यह है कि जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने भी इस योजना को मंजूरी दे दी है, जिसके बाद जल्द ही इस पर काम शुरू होने की उम्मीद है। इस बारे में जानकारी देते हुए एक सरकारी अधिकारी ने कहा, 'साल 2023 में यमुना के तटीय इलाको...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.