नई दिल्ली, जुलाई 6 -- दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने शनिवार को एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए डीजेबी यानी दिल्ली जल बोर्ड को ताकतवर बनाने के उद्देश्य से उसे स्वायत्तता और कई वित्तीय अधिकार दे दिए। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के कार्यालय ने इस बारे में सोशल मीडिया पर भी जानकारी दी। जिसमें उसने बताया कि अब दिल्ली जल बोर्ड यमुना की सफ़ाई, नालों के उपचार और पेयजल व्यवस्था से जुड़ी तमाम योजनाएं स्वयं स्वीकृत करेगा और जमीन पर उतारेगा। साथ ही करोड़ों रुपए की परियोजनाओं के लिए भी बोर्ड को कैबिनेट की स्वीकृति का इंतजार नहीं करना होगा। दिल्ली सरकार ने बताया कि उसके इस कदम का उद्देश्य यमुना नदी की सफाई में तेजी लाना और पेयजल आपूर्ति को पुनर्जीवित करना है। जिसके लिए सरकार ने दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) को वित्तीय स्वायत्तता प्रदान की है, जिसके तहत 50 करोड़ रुपए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.