नई दिल्ली, जनवरी 13 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल ने पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग के माध्यम से कार्बन क्रेडिट से आय अर्जित करने की रूपरेखा लागू करने को मंजूरी दे दी है। इसका उद्देश्य दिल्ली में चल रही हरित योजनाओं को व्यवस्थित ढंग से जोड़कर प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण के लिए नए वित्तीय संसाधन तैयार करना है। इस पहल का नेतृत्व कर रहे पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि दिल्ली पहले से ही इलेक्ट्रिक वाहन, यमुना सफाई, लैंडफिल से बायोगैस और सौर ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में बड़े स्तर पर काम कर रही है। इस रूपरेखा के जरिये हम इन प्रयासों को मापेंगे, अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार प्रमाणित करेंगे और पारदर्शी तरीके से उनसे आय अर्जित करेंगे। यह राशि फिर से प्रदूषण नियंत्रण और जलवायु सुधार पर ही खर्च होगी। उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.