नई दिल्ली, जनवरी 30 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। जनता से न मिलने की शिकायतों के बाद दिल्ली जल बोर्ड के क्षेत्रीय जेडआरओ कार्यालयों में जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह औचक निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण में तीन जेडआरओ कार्यालय में अनुपस्थित पाए गए, जिनके निलंबन की सिफारिश की गई। इस कदम का स्वागत प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने किया। उन्होंने कहा कि यह जनता की सुविधा और अधिकारों के प्रति दिल्ली सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है और अधिकारियों को समय पर कार्यालय न आने पर कड़ा संदेश देता है। सचदेवा ने आम आदमी पार्टी के दिल्ली संयोजक सौरभ भारद्वाज के बयान की निंदा करते हुए कहा कि पूर्व आप सरकार के समय जो सेवा नियम थे, वे अब भी लागू हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व आप सरकार के मंत्रियों ने निलंबन की ताकत अपने पास रखकर अधिकारियों को डराक...