नई दिल्ली, जनवरी 5 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी की सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली को सुदृढ़ और आधुनिक बनाने के लिए दिल्ली सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत आरबीआई दिल्ली सरकार के लिए बैंकर, ऋण प्रबंधक और वित्तीय एजेंट के रूप में कार्य करेगा। दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में एमओयू पर भारतीय रिजर्व बैंक व दिल्ली सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त) बिपुल पाठक ने हस्ताक्षर किए। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस एमओयू को एक परिवर्तनकारी उपलब्धि और दीर्घकालिक सुधार बताया। उन्होंने कहा कि देश की राजधानी होने के बावजूद दिल्ली वर्षों तक आरबीआई बैंकिंग व्यवस्था और बाजार से पारदर्शी उधारी के लाभ से वंचित रही। मुख्यमंत्री ने बताया कि दिसंबर 2025 में केंद्रीय वित्त मंत...