बागपत, जनवरी 27 -- खेकड़ा। दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलवे मार्ग के दोहरीकरण की दिशा में अब कार्य गति पकड़ता नजर आने लगा है। मंगलवार को रेलवे इंजीनियरों की टीम ने खेकड़ा क्षेत्र में बसी अंडरपास से फखरपुर अंडरपास तक विस्तृत सर्वे कर नक्शा तैयार किया। गत माह बड़ौत में आयोजित नई रेलगाड़ी के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस मार्ग के दोहरीकरण की घोषणा की थी। इसके बाद दिल्ली लौटते समय उन्होंने बागपत, खेकड़ा व नोली रेलवे स्टेशनों पर भी इस परियोजना को दोहराते हुए तीन वर्ष की समय-सीमा तय होने की जानकारी दी थी। उसी क्रम में अब जमीनी स्तर पर कार्रवाई शुरू हो गई है। मंगलवार को रेलवे इंजीनियरों की टीम ने खेकड़ा के आबादी क्षेत्र का निरीक्षण कर यह आकलन किया कि दोहरीकरण किस दिशा में अधिक सुगमता से किया जा सकता है। टीम का नेतृत्व कर रहे रेल...