धनबाद, मार्च 4 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता धनबाद स्टेशन से दिल्ली और पुणे या मुंबई की ट्रेन चलाने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा गया है। उक्त बातें सोमवार को डीआरएम कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने कही। उन्होंने बताया कि धनबाद से बरकाकाना, चोपन व चुनार होते हुए नई ट्रेन चलाने की संभावना तलाशी जा रही है। होली के दौरान धनबाद से स्पेशल ट्रेन चलाने के सवाल पर डीआरएम ने बताया कि ट्रेनों की भीड़भाड़ का आकलन किया जा रहा है। धनबाद होकर कई ट्रेनें चलाने की योजना है। आवश्यकता पड़ी तो धनबाद स्टेशन से भी होली स्पेशल ट्रेन चलेगी। डीआरएम ने बताया कि कुम्भ मेले के दौरान धनबाद से अधिक से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं। उन्होंने बताया कि फरवरी माह में बिलासपुर मंडल से 0.44 मिलियन टन लोडिंग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.