लखनऊ, दिसम्बर 17 -- जालसाजों ने आलमबाग सुजानपुर छोटा बरहा की रहने वाली प्रीति कुमारी को वीडियो काल की। उन्हें दिल्ली विस्फोट कांड में जेल भेजने की धमकी देकर 50 हजार रुपये ठग लिए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी सुभाष चंद्र सरोज के मुताबिक पीड़िता प्रीति कुमारी सुजानपुरा छोटा बरहा में रहती हैं। उन्होंने तहरीर देकर बताया कि छह दिसंबर को सुबह 10 बजे उन्हें एक व्हाट्सएप वीडियो काल आई। उसने खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए कहा कि दिल्ली विस्फोट कांड में आपके परिवार का नाम आया है। यह सुनते ही पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने जेल भेजने की धमकी दी। आतंकियों से संबंधों का हवाला दिया। फोन पर बातचीत होने की बात कहकर धमकाया। इसके बाद उसने बैंक खाते और पेटीएम की जानकारी ली। जांच के नाम पर 50 हजार रुपय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.