नई दिल्ली, जनवरी 12 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के संयुक्त तत्वावधान में छात्रसंघ पदाधिकारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री रविंद्र इंद्रराज सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के निर्वाचित पदाधिकारियों को सम्मानित किया। रविंद्र इंद्रराज सिंह ने कहा कि छात्रसंघ पदाधिकारी अपने-अपने संस्थानों के छात्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं और भविष्य में वे देश के नेतृत्व में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...