नई दिल्ली, मार्च 19 -- दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने बुधवार को विधायकों के लिए एक नए पुरस्कार की घोषणा की। सदन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विधायक के लिए उन्होंने 'वर्ष का सर्वश्रेष्ठ विधायक' पुरस्कार देने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि यह वार्षिक पुरस्कार उत्कृष्ट विधायी प्रदर्शन को मान्यता देने और प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। इस अवॉर्ड को जीतने के लिए जरूरी मानदंडों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इसके लिए संसदीय बहस में उत्कृष्ट योगदान, सदन में उपस्थिति रिकॉर्ड तथा सदन में अनुशासन और मर्यादा बनाए रखना जरूरी होगा। पुरस्कार को शुरू करने के उद्देश्य के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, 'यह पुरस्कार विधायकों को संसदीय आचरण के उच्चतम मानकों को बनाए रखने और सार्थक विधायी चर्चा में सक्रिय रूप से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.