कानपुर, जनवरी 8 -- सिख वेलफेयर सोसाइटी ने गुरुवार को गुमटी नंबर पांच में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री की सदन में एक कथित टिप्पणी पर आक्रोश जताया। दिल्ली के लाल किले पर श्री गुरु तेग बहादुर जी साहब के 350वें शहादत दिवस पर ऐतिहासिक कार्यक्रम पर चर्चा के दौरान विवाद हुआ। सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष सरदार गुरविंदर सिंह छाबड़ा विक्की ने कहा कि जिन गुरुओं ने देश धर्म के लिए अपने परिवार को कुर्बान कर दिया, उसके प्रति आम आदमी पार्टी की सोच निराशाजनक है। इससे सिख समुदाय में गुस्सा है। बैठक में डॉक्टर रविंदर सिंह सोमी, जसबीर जुनेजा, संदीप छाबड़ा, गगन सोनी, महेश सोनी, सर्वप्रीत सिंह रौनक, नरिंदर पाल सिंह बाबा, कैप्टन भाटिया, सुरपाल सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...