नई दिल्ली। हिन्दुस्तान टाइम्स, फरवरी 15 -- दिल्ली में अगले हफ्ते तक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने की संभावना है। दूसरी ओर इस बार विपक्ष में बैठने वाली आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली विधानसभा में विपक्ष का नेता किसे बनाती है, इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इनमें कार्यवाहक मुख्यमंत्री आतिशी, पूर्व मंत्री गोपाल राय, चार बार के बुराड़ी विधायक संजीव झा और चार बार के तिलक नगर से विधायक जरनैल सिंह के नाम सबसे आगे चल रहे हैं। यह जानकारी आप के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को दी। एक आप नेता ने बताया, 'विपक्ष के नेता का नाम अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन आतिशी, गोपाल राय, संजीव झा और जरनैल सिंह इस पद के लिए सबसे आगे चल रहे हैं। नाम का आधिकारिक ऐलान तब किया जाएगा जब फैसला हो जाएगा।' हाल ही में संपन्न दिल्ली विधानसभा चुनावों में आप को झटका लगा और भाजपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.