नई दिल्ली, फरवरी 8 -- दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे शनिवार को घोषित कर दिए गए। जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 48 सीटों पर जीत दर्ज की, वहीं आम आदमी पार्टी केवल 22 सीटें ही फतह कर सकी। इस दौरान दोनों दलों की कुल 5 महिला प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार विधानसभा में महिलाओं का प्रतिनिधित्व कम दिखाई देगा। पिछली बार कुल आठ महिलाएं जीतकर पहुंची थीं। वहीं इस बार दूसरे नंबर पर रहने वाली महिला प्रत्याशियों की संख्या 11 रही। इस खबर में हम आपको जीत दर्ज करने वाली प्रत्याशियों के बारे में ही बता रहे हैं।शिखा रॉय ग्रेटर कैलाश से भाजपा प्रत्याशी शिखा रॉय ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज को 3,188 वोटों से हरा दिया। शिखा रॉय को 49,594 वोट मिले, जबकि सौरभ भारद्वाज 46,406 वोट ही हास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.