नई दिल्ली। हिन्दुस्तान, अप्रैल 13 -- दिल्ली विधानसभा भवन को राष्ट्रीय धरोहर का दर्जा मिल सकता है। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने 113 साल पुरानी इमारत को राष्ट्रीय धरोहर का दर्जा दिलाने के लिए बैठकें शुरू कर दी हैं। बीते शुक्रवार को भी अफसरों के साथ बैठक हुई थी। गुप्ता ने कहा कि वह जल्द ही इसका प्रस्ताव तैयार कर केंद्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री गजेंद्र शेखावत से मुलाकात करेंगे। इसके बाद एएसआई को आगे की कार्यवाही के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। राष्ट्रीय धरोहर का दर्जा मिलने के बाद विधानसभा भवन परिसर के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं की जा सकेगी। उसके संरक्षण काम ज्यादा बेहतर तरीके से होगा। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि विधानसभा भवन राष्ट्रीय धरोहर घोषित होने के बाद विशेष दिन जैसे गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस या फिर सप्ताह में एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.