नई दिल्ली, जुलाई 4 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने शुक्रवार को वर्ष 2025-26 के लिए विधानसभा की छह विशेष समितियों का गठन किया है। इसमें दिल्ली नगर निगम, शांति एवं सद्भाव, वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण, ट्रांसजेंडर्स के कल्याण आदि से जुड़ी समितियां शामिल हैं। विधानसभा में इन छह समितियों के गठन के साथ कुल समितियों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है। इन समितियों का उद्देश्य व्यवस्था को मजबूत बनाना और उपेक्षित समुदायों की समस्याओं पर ध्यान केन्द्रित करना है। विधानसभा अध्यक्ष गुप्ता ने बताया कि समितियों का गठन चार चरणों में किया गया है। पहले चरण में 11, दूसरे में सात, तीसरे में 11 और अब चौथे चरण में छह विशेष समितियों का गठन किया गया है। दिल्ली विधानसभा सदस्यों के वेतन और अन्य भत्तों पर विशेष समिति का अध्यक्ष अभय कुमार वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.