नई दिल्ली, फरवरी 10 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने दिल्ली वित्त आयोग को बंद किए जाने पर दिल्ली सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने एक वर्ष पूरा होते ही आयोग को समाप्त कर गरीब, बेरोजगार और छोटे कारोबारियों के प्रति असंवेदनशील रवैया दिखाया है। यादव के अनुसार आयोग बंद होने से स्वरोजगार, स्टार्टअप, एमएसएमई और छोटे-बड़े व्यवसायों को रियायती दरों पर मिलने वाले कर्ज की सुविधा प्रभावित होगी। उन्होंने कहा कि खादी ग्राम उद्योग जैसी संस्थाएं भी आर्थिक सहायता देने में असमर्थता जता रही हैं, जिससे लोगों की आजीविका पर असर पड़ेगा। कांग्रेस नेता ने सवाल उठाया कि यदि सरकार अपने ही वित्तीय संस्थान को बंद कर देगी तो दिल्ली को विकसित बनाने का दावा कैसे पूरा होगा। उन्होंने बताया कि यह निगम ...