नई दिल्ली, मार्च 25 -- दिल्ली की नई भाजपा सरकार ने आज साल 2025 का बजट पेश किया है। इसमें दिल्लावालों को साफ पानी देने के लिए भाजपा सरकार ने अपने खजाने खोल दिए हैं। रेखा सरकार ने पानी के लिए 9000 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा है। सीएम रेखा गुप्ता ने टैंकर पर भी बड़ा ऐलान किया है। जानिए बजट में क्या है प्रावधान। सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि हमारी सरकार वाटर टैंकर में जीपीएस लगाएगी। ये सभी मोबाइल से जुड़े होंगे। इनकी निगरानी आरडब्ल्यूए के द्वारा की जाएगी। पानी की पाइपलान को ठीक करने के लिए 10 करोड़ रुपये अलॉट करने की बात कही गई है। इसमें सबसे बड़ी बात पानी के लिए कुल 9000 करोड़ रुपये देने की बात कही गई है। रेखा गुप्ता ने अपने बजट भाषण में कहा कि स्वच्छता, शुद्ध पानी, स्वच्छ यमुना का अभियान बनेगा दिल्ली की पहचान। रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.