नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- यूपी के मुरादाबाद में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर मंगलवार देर रात जीरो प्वाइंट पर बेकाबू ट्रक कार को टक्कर मारने के बाद करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। इस दौरान कार में आग भी लग गई। हादसे में कार में सवार दो युवतियों की मौत हो गई। जबकि चालक समेत दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार सवार सभी नैनीताल घूमने गए थे और रोहतक स्थित अपने घर लौट रहे थे। मूंढापांडे थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात करीब 11:30 बजे काशीपुर रोड से आ रही हरियाणा के नंबर वाली कार जीरो प्वाइंट के पास से हाईवे पर एंट्री कर रही थी। उसी दौरान दिल्ली की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कार ट्रक के अगले हिस्से में फंसकर करीब 50 मीटर तक घिसटते हुए चौकी के बगल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.