हापुड़, जनवरी 31 -- पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर शनिवार दोपहर को स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने चावल-धान व्यापारी के मुनीम से असलाह दिखाकर 64 लाख रुपये से भरा बैग लूटा और फरार हो गए। मुनीम ने पुलिस को लूट की सूचना दी। दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर एएसपी समेत जनपद का फोर्स मौके पर पहुंचा। शाम को मेरठ रेंज एडीजी भानू भास्कर और डीआईजी कलानिधि नैथानी ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर लूट का जल्द खुलासा करने के आदेश दिए। पुलिस के अनुसार राजस्थान के जिला सीकर निवासी राकेश चावल-धान व्यापारी के यहां पर मुनीम है। वह शनिवार को बाइक से सवार होकर रुपये लेने हापुड़ आया था। 64 लाख रुपये लेने के बाद उसने बैग में रखे और बाइक से सवार होकर दिल्ली के लिए रवाना हो गया। जैसे ही वह अनवरपुर कट के पास पहुंचा, तो पीछे स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.