फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 8 -- फर्रुखाबाद। दिल्ली रोड पर चौरसिया मझोला के पास सोमवार की सुबह कार औरबाइक भिड़ गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गयी और कार पलट गयी। घटना को देखते हुये मुख्य रोड पर भीड़ लग गयी। जानकारी पर पुलिस पहुंची। उपनिरीक्षक मुनीर खां ने बताया कि जब वहमौके पर पहंचे िो तो कोई घायल नही मिला था। कार सवार जा चुके थे। बाइक सवार आशीष निवासी शिवनगर जो घायल हुये वह इलाज के लिए लोहिया अस्पताल भेजे गये। कार में चार लोग सवार बताये गये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...