फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 8 -- शमसाबाद। दिल्ली रोड पर रविवार की सुबह अनियंत्रित हुयी एक प्राइवेट बस बिजली के पोल को तोड़ते हुये खड्ड में जा गिरी। इससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। शीशे तोड़कर यात्री बाहर निकाले गये। करीब 30 यात्री घायल हुये। इन्हें हल्की चोटें आयीं। घटना को देखते हुये पुलिस की टीम पहुंची और जांच पड़ताल की। सुबह चार बजे के करीब दिल्ली से सवारियां लेकर एक प्राइवेट बस फर्रुखाबाद के लिए जा रही थी। कायमगंज से निकलने के बाद बस जब दिल्ली रोड पर हजियांपुर के पास पहुंची कि तभी अनियंत्रित होकर बिजली के पोल को तोड़ते हुये बस खड्ड में जा गिरी। इसके बाद वह पेड़ से जाकर टिक गई। बस में चीख पुकार मच गयी। आस पास के लोग मौके पर दौड़े और यात्रियों को बाहर निकाला। जानकारी पाकर थाना पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गयी। यात्रियों को दूसरे वाहन से भेज...