बोकारो, फरवरी 25 -- गोमिया, प्रतिनिधि। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) गोमिया प्रखंड कमेटी की बैठक लखन महतो की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय स्वांग गोमिया में की गई। पार्टी की केंद्रीय कमेटी द्वारा आहूत 24 मार्च को दिल्ली में प्रस्तावित विशाल रैली की सफलता को लेकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई। पार्टी के राज्य कमेटी सदस्य रामचंद्र ठाकुर ने कहा कि पार्टी ने केंद्र की मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ दिल्ली रैली का आह्वान किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए चार लेबर कोड मजदूरों के अधिकारों को कमजोर करने की साजिश है। साथ ही मनरेगा को कमजोर कर ग्रामीण गरीबों के रोजगार के अधिकार को छीना जा रहा है। बिजली विधेयक के माध्यम से बिजली का निजीकरण कर आमजनों पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है। कहा कि बीमा और परमाणु ऊर...