उरई, दिसम्बर 13 -- कोंच। संवाददाता। कांग्रेस कमेटी ने 14 दिसंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली 'वोट चोर गद्दी छोड़ो' महारैली को सफल बनाने के लिए नगर से अधिकतम संख्या में कार्यकर्ताओं को शामिल करने का संकल्प लिया है। शुक्रवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामकिशोर पुरोहित और जिला महासचिव अनिल पटैरिया एडवोकेट के नेतृत्व में नगर के मोहल्ला भगत सिंह नगर आराजी लाइन में जनजागरण व संपर्क अभियान चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों को रैली के उद्देश्य और महत्व की जानकारी दी तथा अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। जन-जागरण अभियान के दौरान जिला महासचिव अनिल पटैरिया ने बताया कि दिल्ली के रामलीला मैदान में 14 दिसंबर को प्रस्तावित यह महारैली केंद्र सरकार की नीतियों और कथित अनियमितताओं के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा शक्ति प्रदर्श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.