पटना, दिसम्बर 3 -- कांग्रेस ने एसआईआर के खिलाफ दिल्ली रामलीला मैदान में 14 दिसंबर को प्रस्तावित रैली की तैयारी तेज कर दी है। पार्टी ने बुधवार को 40 जिलों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। शुक्रवार को सदाकत आश्रम में इन पर्यवेक्षकों की बैठक बुलाई गई है। पर्यवेक्षक अपने जिलों में रैली की सफलता के लिए पार्टी नेताओं-कार्यकताओं को जागरूक करेंगे। रैली में बिहार से बड़ी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। पर्यवेक्षकों को जिलों में आयोजित बैठकों, ब्लाक स्तर पर संवाद, इंटरनेट मीडिया कैंपेन और परिवहन व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया है। पांच दिसंबर की बैठक में पर्यवेक्षकों से विस्तृत प्रेजेंटेशन भी लिया जाएगा, ताकि यह आकलन किया जा सके कि किस जिले से कितने कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचेंगे। उनकी यात्रा की व्यवस्था किस स्तर पर है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.