हरिद्वार, दिसम्बर 18 -- दिल्ली में बीएस-3 और बीएस-4 वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाए जाने के आदेश के बाद उत्तराखंड रोडवेज की बसों को लेकर यात्रियों में भ्रम की स्थिति बनी हुई थी। हरिद्वार डिपो प्रभारी नरेंद्र गौतम ने स्पष्ट किया है कि हरिद्वार डिपो की दिल्ली रूट पर संचालित सभी बसें मानकों के अनुरूप हैं। उन्होंने बताया कि हरिद्वार डिपो की दिल्ली रूट पर चलने वाली 35 बसें सीएनजी और दो बसें बीएस-6 श्रेणी की हैं। बीएस-6 से नीचे की बसों को पहले ही दूसरे रूट पर स्थानांतरित किया जा चुका है। फिलहाल दिल्ली रूट पर बसों का संचालन पूरी तरह सुचारु है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...