प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 30 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर सोमवार को दिल्ली जाने वाली यात्रियों की संख्या अधिक होने से अव्यवस्था नजर आई। पद्मावत और काशी विश्वनाथ में सवार होने के लिए यात्रियों की भीड़ को देख जीआरपी के सिपाही प्लेटफॉर्म पर गश्त करते नजर आए। सोमवार को जंक्शन से नई दिल्ली की ओर जा रही पद्मावत और काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में कोच तक पहुंचाने के लिए यात्रियों की भीड़ धक्का-मुक्की करते हुए हंगामा कर रही थी। मामले की जानकारी के बाद जीआरपी एसओ सुमित कुमार सहित सिपाहियों ने किसी तरह से भीड़ को शांत करते हुए ट्रेन के कोच के भीतर प्रवेश दिलाया। स्टेशन अधीक्षक मोहम्मद शमीम ने बताया कि सोमवार को जंक्शन पर मुंबई से अयोध्या को जाने वाली तुलसी एक्सप्रेस करीब एक घंटे, जनता एक्सप्रेस सवा घंटे, जौनपुर रायबरेली ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.