सहारनपुर, नवम्बर 30 -- शादियों के सीजन के चलते रविवार को दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर जाम लगा रहा। जिससे लोगों को बड़ी समस्याओं से जूझना पड़ा। दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर सुबह के समय जाम लगने के कारण वाहनों की लम्बी कतारें लगी रही। दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के पास सर्विस रोड पर रविवार की सुबह से लोग जाम में फंसे रहे। दोपहर तक वाहन धीमी गति से चलते रहे। जिससे लोगों को अपने घरों, शादियों में पहुंचने में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने बड़ी मशक्कत कर किसी तरह जाम को खुलवाया। नगर के शहरीपुल, बस स्टैंड पर जाम की विकट स्थिति बनी रही। वाहन चालकों का कहना था कि जाम लगने के कारण उन्हें शादियों में पहुंचने में देरी हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...