सहारनपुर, फरवरी 16 -- बेहट। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर डिवाइडर लगने से तीन गांवों का मुख्य मार्ग बाधित होने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने गांव सुल्तानपुर माली के सामने हाईवे से डिवाइडर हटाने की मांग को लेकर एसडीएम मानवेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। बताया गया कि पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सहारनपुर के रसूलपुर से लेकर गंदेवड़ तक फोरलेन निर्माण कर हाईवे से जोड़ा जा रहा है। निर्माण कंपनी ने गंदेवड़ चौराहे से बेहट कस्बे तक डिवाइडर का काम पूरा कर लिया है, लेकिन हाईवे पर कट नहीं दिया गया। इसके कारण सुल्तानपुर माली, मरवा और चेंची गांव को जोड़ने वाला मार्ग बाधित हो गया है। ग्रामीणों को गांव तक पहुंचने के लिए कई किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। सुल्तानपुर माली के शमशान घाट जाने वाला मार्ग भी बंद हो गया है। ग्रामीण सुल्तानपुर माली के प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.