गाज़ियाबाद, मार्च 12 -- गाजियाबाद। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने दिल्ली-मेरठ की मरम्मत शुरू करा दी है। मोदीनगर क्षेत्र में सड़क पर परत डालकर काम किया जा है। दुहाई से मेरठ तक सड़क की मरम्मत अलग-अलग चरणों में की जाएगी। जल्द ही वाहन चालकों के लिए सड़क तैयार होगी। दिल्ली-मेरठ रोड कई जगह से बदहाल है। मोदीनगर से मेरठ तक दोनों तरफ की सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो गई थी। इस कारण रोजाना बड़ी संख्या में वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने 16 फरवरी के अंक में सड़क के बदहाल होने से लोगों की परेशानी को उजागर किया। इस पर एनसीआरटीसी के अधिकारियों ने संज्ञान लिया और टेंडर प्रक्रिया शुरू की। एनसीआरटीसी ने मेरठ रोड पर कादराबाद से मोदीनगर नॉर्थ, मोदीनगर साउथ और मुरादनगर से होते हुए दुहाई स्थित ईस...