गाज़ियाबाद, दिसम्बर 21 -- मोदीनगर,संवाददाता। लगातार ट्रेन आने के कारण रविवार को रेलवे फाटक बंद रहने से दिल्ली-मेरठ मार्ग पर तीन घंटे से अधिक समय तक जाम लगा रहा। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एक साथ कई ट्रेन आने के चलते रविवार को रेलवे फाटक दो घंटे से अधिक समय तक बंद रहा। इसके चलते हापुड़ रोड से दिल्ली मेरठ मार्ग पर वाहनों की लाइन लग गई और जाम लगना शुरू हो गया। देखते ही देखते वाहनों की लाइन दो किलोमीटर तक पहुंच गई। सुबह ग्यारह बजे से दोपहर दो बजे तक जाम के कारण राहगीर परेशान रहे। लोगों का कहना है कि जाम के दौरान राज चौराहे पर तैनात रहने वाले यातायात पुलिस के कर्मी गायब हो जाते हैं। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि हापुड़ रेलवे फाटक के बंद होने के दौरान जाम लगता है। फाटक पर आरओबी का निर्माण चल रहा है। आरओबी बनते ही जाम स...