गाज़ियाबाद, दिसम्बर 18 -- मोदीनगर। सड़क निर्माण के कारण दिल्ली-मेरठ मार्ग पर गुरुवार को एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इससे गाजियबाद से मेरठ की ओर जाने वाले राहगीरों को करीब तीन घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा। गुरुवार को गोविंदपुरी कॉलोनी में अग्रसेन पार्क के पास निर्माण कार्य किया गया। इस दौरान वाहनों को एक ही लेन से आवागमन करना पड़ा। ऐसे में दिल्ली-मेरठ मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसके अलावा एक साथ कई ट्रेन आने के कारण राज चौपला स्थित रेलवे फाटक एक घंटे तक बंद रहने के कारण भी दिल्ली-मेरठ मार्ग पर जाम लगा रहा। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि जाम को देखते हुए अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...