नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- हाल ही में दिल्ली मेट्रो ट्रेन का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक युवक ट्रेन के अंदर बैठकर शराब पीते और अंडा खाते हुए दिखाई दिया था। अब इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रेन में उपद्रव फैलाने के आरोप में उस युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शख्स का नाम आकाश कुमार है जो कि 25 साल का है। वह दिल्ली के शाहदरा इलाके का रहने वाला है। हालांकि गिरफ्तारी के बाद अब आरोपी युवक का कहना है कि उसने वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने और लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए बनाया था, क्योंकि उस दिन वह ना तो मेट्रो में शराब पी रहा था और ना अंडे खा रहा था। वह सिर्फ ऐसा करने का नाटक कर रहा था। इस बारे में जानकारी देते हुए बुधवार को एक अधिकारी ने बताया कि 8 अप्रैल को कड़कड़डूमा मेट्रो स्टेशन के वरिष्ठ स्टेशन प्रबंधक अमर देव स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.