अमरोहा, फरवरी 15 -- गजरौला। दिल्ली मेट्रो में नौकरी दिलवाने के नाम पर युवक से पौने तीन लाख रुपये ठग लिए गए। मामला करीब डेढ़ साल पुराना है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव सलेमपुर गोंसाई निवासी रंजीत की मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव केसरा निवासी नाजिम से जान पहचान थी। आरोप है कि नाजिम ने रंजीत को अपनी बातों के झांसे में लेकर दिल्ली मेट्रो में टिकट कलेक्टर की नौकरी दिलवाने के लिए पौने तीन लाख रुपये ले गए। काफी इंतजार के बाद भी रंजीत को नौकरी नहीं मिली तो उसे ठगी का अहसास हुआ। रंजीत ने नाजिम से अपने रुपये वापस मांगे। आरोप है कि नाजिम ने नकद रुपये नहीं होने की बात कहते हुए रंजीत को दो चेक देकर बैंक खात से रुपये निकालने की बात कही लेकिन दोनों चेक बाउंस हो गए। इसके बाद...