नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- दिल्ली मेट्रो अपने यात्रियों के सफर को आसान और सुविधाजनक बनाने के लिए लगातार काम कर रहा है। अब मेट्रो यात्रियों को अपने घर और ऑफिस से मेट्रो स्टेशन तक जाने या अंतिम स्टेशन से गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कत नहीं होगी। दिल्ली मेट्रो के मोमेंटम दिल्ली सारथी 2.0 एप से उनकी यह परेशानी दूर होगी। इस एप से वह एक ही लेनदेन में मेट्रो टिकट के साथ ही बाइक टैक्सी और ऑटो रिक्शा भी बुक कर सकेंगे। दिल्ली मेट्रो ने मोमेंटम दिल्ली सारथी 2.0 एप के माध्यम से 'स्मार्ट डोर-टू-डोर ट्रैवल' सेवा की शुरुआत की है। ऑटो-पे पेमेंट साल्यूशंस लिमिटेड के सहयोग से विकसित इस पहल से अब अलग-अलग बुकिंग की बाध्यता खत्म हो जाएगी। डीएमआरसी ने शुक्रवार को अपने मोबाइल ऐप पर एक एकीकृत सुविधा शुरू की, जो यात्रियों को एक ही लेनदेन में मेट्रो टिकट और पहली और आखिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.