दिल्ली, फरवरी 25 -- दिल्ली में सब इंस्पेक्टर पर चाकू से हमला करने वाले बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया है। डीसीपी सेंट्रल एम हर्षवर्धन ने बताया कि दिल्ली के पटेल नगर में आरोपियों और पुलिस के बीच एनकाउंटर हुआ जिसके बाद उन्हें पकड़ लिया गया है। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। सब इस्पेक्टर चाकू से हमला करने वाली घटना के बाद से ही आरोपियों की तलाश जारी थी। डीसीपी सेंट्रल एम हर्षवर्धन ने आज हुए एनकाउंटर की जानकारी देते हुए बताया कि अपराधियों के साथ मुठभेड़ के दौरान दो अपराधियों के पैर में गोली लगी। इन अपराधियों ने एक सब-इंस्पेक्टर पर चाकू से हमला किया था। अधिक जानकारी का इंतजार है। बता दें कि हमले के बाद दिल्ली पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया था और अन्य साथियों की तलाश जारी थी। आज इस घटना से जुड़े दो और आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर में दबो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.