नई दिल्ली, मई 19 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में बस की यात्रा करने वाले 60 फीसदी लोग चार किलोमीटर से कम दूरी की यात्रा करते हैं। इसके बावजूद शहर के बस नेटवर्क में लंबी दूरी वाली बसों की संख्या ज्यादा है। इंटरनेशनल काउंसिल ऑन क्लीन ट्रांसपोर्टेशन (आईसीसीटी) ने सोमवार को जारी अध्ययन में इसका दावा किया है। संस्था का कहना है कि परिवहन सेवाओं को छोटी दूरी की आवागमन आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया जाए तो सार्वजनिक परिवहन की वास्तविक क्षमताओं का इस्तेमाल किया जा सकता है। संस्था ने सोमवार को 'नेबरहुड पब्लिक परिवहन सेवाएंः सिचुएशन एनेलेसिस ऑफ बस बेस्ड पब्लिक ट्रांसपोर्ट सप्लाई इन दिल्ली नाम से अपनी रिपोर्ट जारी की है। इसमें कहा गया है कि ज्यादातर लोग छोटी दूरी की यात्राओं के लिए बस परिवहन का इस्तेमाल करते हैं। संस्था के मुताबि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.