नई दिल्ली, फरवरी 13 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न इलाकों में 51 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में चिकित्सा सेवाएं शुरू की। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दक्षिण दिल्ली स्थित फतेहपुर बेरी गांव से इसका शुभारंभ किया। दिल्ली सरकार के मंत्रियों ने भी अलग-अलग स्थानों पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर की शुरुआत की। इससे दिल्ली में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की संख्या बढ़कर 370 हो गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि आठ माह में 370 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को स्थापित कर दिल्ली ने प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं का नया मॉडल गढ़ा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के सभी नागरिकों को समय पर सुलभ व किफायती इलाज उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की स्थापना से स्वास्थ्य व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.