रणविजय सिंह, जनवरी 22 -- हरियाणा से कम पानी आने और यमुना में अमोनिया बढ़ने से दिल्ली जल बोर्ड के 6 जल शोधन संयंत्रों से पानी आपूर्ति प्रभावित हो गई है। इनमें से एक 135 एमजीडी क्षमता का वजीराबाद जल शोधन संयंत्र मंगलवार सुबह नौ बजे से बंद है। इस वजह से दिल्ली में करीब 45 फीसदी तक पानी सप्लाई कम हो गई है। इससे दिल्ली के आधे से ज्यादा हिस्से में पीने वाले पानी की किल्लत हो गई है। अनुमान लगाया गया है कि 4 फरवरी तक पेयजल किल्लत की समस्या बरकरार रह सकती है।हरियाणा ने पानी की धारा को मोड़ दिया जल बोर्ड हर दिन करीब 1 हजार एमजीडी पानी सप्लाई करता है। इसमें से करीब 250 एमजीडी गंगा का पानी उत्तर प्रदेश के रास्ते आता है। करीब 100 एमजीडी पानी ट्यूबवेल के जरिये आपूर्ति होती है। बाकी शेष पानी हरियाणा के रास्ते यमुना से आता है। जल बोर्ड के अनुसार हरियाणा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.