हल्द्वानी, फरवरी 21 -- हल्द्वानी। ट्रेड यूनियन ऐक्टू का 3 दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 24-26 फरवरी को दिल्ली में होने जा रहा है। शुक्रवार को ऐक्टू राष्ट्रीय परिषद के सदस्य डॉ. कैलाश पाण्डेय ने बताया कि इसमें देशभर से ऐक्टू से जुड़ी सैकड़ों मजदूर यूनियन के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। सम्मेलन में देशभर में मजदूर वर्ग पर हो रहे शोषण के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी। सम्मेलन में केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए 4 श्रम कोड वापस लेने, न्यूनतम मजदूरी 30 हजार करने, महंगाई पर रोक लगाने, आशा-आंगनबाड़ी-भोजनमाता व अन्य स्कीम वर्कर्स को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने समेत कई मुददों पर चर्चा होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.