नई दिल्ली। राहुल मानव, जुलाई 13 -- दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) हर साल मॉनसून से पहले 30 जून तक खतरनाक इमारतों का सर्वे करता है। इस साल 1 जुलाई तक की रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 23 लाख इमारतों का सर्वे किया गया, जिनमें से केवल चार इमारतें ही खतरनाक श्रेणी में पाई गईं। निगम के 12 जोनों में किए गए सर्वे में करीब 300 इमारतों को मरम्मत के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। पिछले साल निगम ने 29 लाख से अधिक इमारतों का सर्वे किया था, तब भी सिर्फ चार इमारतों को ही खतरनाक घोषित किया गया था। रिपोर्ट पर सवाल उठ रहे हैं कि इतनी बड़ी संख्या में सर्वे के बाद भी खतरनाक इमारतों की संख्या बेहद कम क्यों निकलती है। दिल्ली के वेलकम इलाके में शनिवार को एक इमारत ढहने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 8 लोग घायल हो गए। इससे पहले अप्रैल में भी मुस्तफाबाद के शक्ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.