नई दिल्ली, फरवरी 16 -- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को दिल्ली पुलिस के 79वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने दिल्लीवासियों को कई सौगात दीं जिससे राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत हो जाएगी। शाह ने इस मौके पर 'सेफ सिटी प्रोजेक्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया। शाह ने इस दौरान दिल्ली में 10 हजार नए कैमरों को इंस्टॉल करने की बात कही और बताया कि इनमें से 2100 कैमरों को पहले चरण के तहत जोड़ा जा चुका है। उन्होंने कहा 'दिल्ली पुलिस की 10 नई परियोजनाओं का आज यहां पर शिलान्यास हुआ है। दिल्ली को 10 हजार कैमरों से जोड़ने के कार्यक्रम के प्रथम चरण में 2100 कैमरे लाइव जुड़ चुके हैं। दिल्ली में पहले से मौजूद 15 हजार से ज्यादा कैमरों को इसके साथ जोड़ने का काम पूरा हो चुका है। मुझे विश्वास है कि सेफ सिटी योजना आने वाले दिनों म...