नई दिल्ली, फरवरी 4 -- राजधानी दिल्ली में राशन कार्ड सत्यापन को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा लगाए गए आरोपों को भाजपा विधायक हरीश खुराना ने पूरी तरह झूठा बताया है। उन्होंने कहा कि 'आप' सरकार के दौरान बिना सत्यापन के फर्जी राशन कार्ड बनाए गए थे, जिससे वंचित और जरूरतमंद लोग लाभ से वंचित रहे। खुराना ने बताया कि अब की गई जांच में 2 लाख से अधिक राशन कार्ड रद्द किए गए हैं और 2.76 लाख लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें से केवल 200 लोगों ने ही जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री से इस मामले में श्वेत पत्र लाने की मांग करेंगे। यह भी पढ़ें- गुड न्यूज! दिल्ली में 8 लाख नए राशन कार्ड बनेंगे, जानिए कौन-कौन कर पाएगा अप्लाई विधायक ने बताया कि 2014 से 2024 तक दिल्ली में कुल 9,22,766 राशन कार्ड के लिए आवेदन किए गए थे, जिनमें से कई बिना किसी ठ...