नई दिल्ली, मई 6 -- Delhi Weather Forecast: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इन दिनों आंधी और बारिश वाला मौसम देखा जा रहा है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली है। मौसम विभाग ने इस हफ्ते 9 मई तक दिल्ली में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। इसमें से दो दिन दिल्ली के लिए आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने एनसीआर के शहरों में भी मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग ने 6 मई को बादल छाए रहेंगे। इस दौरान तेज हवाओं और गरज चमक के साथ हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। शाम या रात के समय हवा की स्पीड अस्थायी रूप से 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक बढ़ सकती है। कभी कभी हवा की स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक देखी जा सकती है। मौसम विभाग ने 7 मई को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और बहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.