नई दिल्ली। हिन्दुस्तान, मई 20 -- दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की सभी 12 जोन की वार्ड समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद और प्रत्येक वार्ड समिति से स्थायी समिति के कुल 12 सदस्यों के चुनाव दो जून को होंगे। इस संबंध में निगम सचिव कार्यालय ने सोमवार को नोटिस जारी किया। अधिकारियों के अनुसार, नोटिस के दस से 15 दिन के अंदर चुनाव संपन्न करना अनिवार्य होता है। अब इस नोटिस के बाद वार्ड समिति से स्थायी समिति के सदस्य चुने जाने के बाद निगम की सबसे ताकतवर समिति, स्थायी समिति का भी जल्द गठन होने की उम्मीद है। इससे पहले भारत पाकिस्तान के तनाव के कारण 22 मई को निगम सचिव कार्यलय की ओर से वार्ड समिति के चुनाव कराने की तिथि को टाल दिया गया था। इतने होते हैं सदस्य : स्थायी समिति के कुल 18 सदस्य होते हैं। इनमें से छह सदस्य सदन से चुने जाते हैं। बाकी 12 सदस्य वार्ड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.