नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- दिल्ली में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। 24 साल के एक लड़के ने 18 साल की एक लड़की पर चाकू से वार कर दिया। लड़की को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू मुस्तफाबाद इलाके में एक किशोरी पर चाकू से हमला करने के आरोप में 24 साल के एक लड़के को गिरफ्तार किया गया है।गुरुवार शाम मंगल बाजार रोड से दयालपुर थाने को कथित घटना की सूचना मिली थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक 18 साल की घायल लड़की को उसके परिवार वाले जीटीबी अस्पताल ले जा चुके थे। उन्होंने बताया कि पीड़िता का इलाज चल रहा है और उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है। अधिकारी ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.